देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के स्वजनों को सम्मानित किया। इनमें नवनीत सिंह खंडूड़ी, फायरमैन दीपक कुमार, अनूप सिंह के स्वजन शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर इनामी अपराधियों की राशि बढ़ाई जाएगी और पुलिसकर्मियों की मुख्य मांग 2001 के पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे दिया जाएगा।
शहीद हुए इन पुलिसकर्मियों के स्वजनों को किया गया सम्मानित
– मनोज कुमार व बलबीर गड़िया : सात फरवरी 2021 को रैणी में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा के कारण बचाव कार्य मे लगे कांस्टेबल मनोज कुमार कुमार गाड़िया बलबीर शहीद हो गए थे।
– जितेंद्र सिंह: 31 दिसंबर 2020 को डाक लेकर ऋषिकेश से देहरादून आ रहे कांस्टेबल जितेंद्र सिंह का वाहन सात मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक जनवरी 2021 को उनकी मृत्यु हो गई।