
चंडीगढ़: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर क़ानूनी गारंटी के मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच आज चंडीगढ़ में बैठक होगी। केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी और केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी इस बैठक में शामिल होंगे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए खनौरी से चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पारिवारिक कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाएँगे।
81 दिन के अनशन के बाद डल्लेवाल बैठक में शामिल:
81 दिन के अनशन के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल आज पहली बार खनौरी मोर्चा स्थल से बाहर निकले। डॉक्टरों की टीम ने उनकी जाँच के बाद उन्हें बैठक के लिए फ़िट घोषित किया। डल्लेवाल एम्बुलेंस से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
किसान नेताओं के बयान:
-
काका सिंह कोटड़ा: MSP पर क़ानूनी गारंटी ज़रूरी है। पंजाब में हर किसान पर औसतन 2 लाख रुपये का कर्ज़ है। किसान संगठनों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।
-
अभिमन्यु कोहाड़: किसान एकता के पक्ष में हैं और सरकार को झुकाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। डल्लेवाल ने किसानों के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी है।
-
सरवन सिंह पंधेर: अब तक 43 किसान शहीद हो चुके हैं। 21 फ़रवरी को शहीद किसान शुभकरन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
Pls read:Punjab: सड़क हादसों की रिपोर्टिंग के लिए ई-डीएआर सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण