ISRO: इसरो ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में सैटेलाइट डॉकिंग में मिली सफलता – The Hill News

ISRO: इसरो ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में सैटेलाइट डॉकिंग में मिली सफलता

खबरें सुने

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट डॉकिंग में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो ने दो छोटे उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में जोड़कर यह उपलब्धि हासिल की, जिससे भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है जिसने यह तकनीक हासिल की है। इसरो ने इस ऐतिहासिक क्षण की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।

12 जनवरी को हुआ था परीक्षण:

इससे पहले 12 जनवरी को इसरो ने डॉकिंग का परीक्षण किया था, जिसमें दोनों उपग्रहों को तीन मीटर से भी कम दूरी पर लाया गया था और फिर सुरक्षित दूरी पर वापस ले जाया गया था।

30 दिसंबर को लॉन्च हुआ था SpaDeX मिशन:

स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) मिशन 30 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया था। पीएसएलवी सी60 रॉकेट की मदद से दो छोटे उपग्रह SDX01 और SDX02 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया और 475 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित किया गया था।

कम लागत वाली तकनीक:

इसरो के अनुसार, SpaDeX मिशन एक कम लागत वाला तकनीकी मिशन है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष में डॉकिंग का प्रदर्शन करना है। यह तकनीक उन मिशनों के लिए महत्वपूर्ण है जिनमें कई रॉकेट लॉन्च की आवश्यकता होती है। इससे अंतरिक्ष यात्रा को और अधिक कुशल और किफायती बनाया जा सकता है।

 

Pls read:Bollywood: सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *