नई दिल्ली: भारतीय तेज़ गेंदबाज वरुण एरोन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अपने करियर में उन्होंने 9 टेस्ट और 9 एकदिवसीय मैच खेले। चोटों से जूझते रहे एरोन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर थे।
टेस्ट क्रिकेट में एरोन ने 14 पारियों में 52.61 की औसत और 4.77 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/97 रहा। वनडे में उन्होंने 9 मैचों में 38.09 की औसत और 6.61 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए। एकदिवसीय में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/24 रहा।
वरुण एरोन को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पसंदीदा गेंदबाज माना जाता था। उन्होंने नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। वनडे क्रिकेट में उन्होंने अक्टूबर 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू किया और अपना आखिरी एकदिवसीय नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कटक में खेला था। चोटों के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अपेक्षाकृत छोटा रहा।
Pls read:Cricket: मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद, इंग्लैंड सीरीज में सकते हैं खेल