हरक और काऊ दिल्ली रवाना, फ्लाइट में प्रीतम भी मौजूद – The Hill News

हरक और काऊ दिल्ली रवाना, फ्लाइट में प्रीतम भी मौजूद

उत्तराखंड में एकबार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत दिल्ली पहुंचे हैं। जिस फ्लाइट से दोनों दिल्ली गए, उसमे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद थे। तीनों की इस दौरान मुलाकात भी हुई। ऐसे में हाल के घटनाकर्मो को देखते हुए सियासी गलियारों में तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे। मंत्री हरक सिंह ने बताया कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है और उनसे मिलने ही दिल्ली गए हैं। उन्होने बताया कि फ्लाइट में संयोगवश नेता प्रतिपक्ष भी थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *