Maharashtra: शिंदे ने कहा- अगले मुख्यमंत्री भाजपा से होंगे, पीएम मोदी का निर्णय स्वीकार्य – The Hill News

Maharashtra: शिंदे ने कहा- अगले मुख्यमंत्री भाजपा से होंगे, पीएम मोदी का निर्णय स्वीकार्य

खबरें सुने

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे सियासी गतिरोध के बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शिंदे ने कहा कि उन्होंने खुद को कभी मुख्यमंत्री नहीं समझा और हमेशा जनता के लिए काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी-शाह में जनता के सपनों को पूरा करने की ताकत है।

शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ही होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात कर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी तरफ़ से कोई आपत्ति नहीं है और वे भाजपा के निर्णय को स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि महायुति मज़बूत है और वे सब मिलकर काम करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा किया है।

शिंदे ने कहा कि उन्होंने हमेशा एक कार्यकर्ता की तरह काम किया है और चुनाव में जनता के प्यार और भरोसे के लिए आभारी हैं। उन्होंने ‘लाडकी बहिण’ योजना के सफल क्रियान्वयन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मतलब आम आदमी होता है और उन्होंने इसी सोच के साथ काम किया है। उन्होंने हाल के विधानसभा चुनावों में भारी जीत के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। भाजपा गठबंधन ने 288 सीटों में से 236 सीटें जीती थीं।

 

Pls read:Delhi: अडानी को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *