Maharashtra: महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, सीएम पद पर स्थित अस्पष्ट – The Hill News

Maharashtra: महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, सीएम पद पर स्थित अस्पष्ट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महायुति ने प्रचंड जीत दर्ज की है। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार महायुति 231 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) केवल 51 सीटों पर सिमटी हुई दिख रही है। इस जीत के बाद से ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बने रहने या नहीं, इस सवाल का जवाब अब भी अधूरा है। चुनाव से पहले ही यह विषय चर्चा में था कि अगर महायुति जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा।

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन?

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अगले मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि सीएम पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता मिलकर इस पर फैसला लेंगे और यह फैसला सभी के लिए स्वीकार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहले से ही तय था कि चुनाव परिणामों के बाद इस विषय पर विचार किया जाएगा।

 

pls read:Uttarakhand: केदारनाथ – नकारात्मकता को झटका देकर जनता ने विकास पर लगाई मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *