पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु की केदारनाथ में मौत – The Hill News

पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु की केदारनाथ में मौत

भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंचे पश्चिम बंगाल निवासी अनूप कुमार (63) की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर शव को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। बुधवार को अनूप कुमार सेनगुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी 222 ब्लॉक बी, बांगुर नार्थ, 24 पश्चिम बंगाल, अपनी पत्नी व बेटे के साथ केदारनाथ पहुंचे।

मंदिर परिसर में जाने से पहले ही उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें हेलीकॉप्टर से फाटा लाया गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर से उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी तबीयत और बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद हेलीपैड के कर्मचारी 108 एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *