Delhi: “इमरजेंसी” को प्रमाण पत्र जारी करेगा CBFC, लेकिन कुछ दृश्यों में होगी कटौती – The Hill News

Delhi: “इमरजेंसी” को प्रमाण पत्र जारी करेगा CBFC, लेकिन कुछ दृश्यों में होगी कटौती

नई दिल्ली: किसानों के मुद्दे पर विवादों में घिरीं अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि वो फिल्म को प्रमाण पत्र जारी करेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में कटौती करनी होगी।

फिल्म पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं मिलने की वजह से रिलीज डेट को टालना पड़ा था। कंगना रनौत की यह फिल्म 1975 में देश में लगी “इमरजेंसी” पर आधारित है। फिल्म में कंगना खुद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं।

यह फिल्म मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा निर्मित है और इमरजेंसी के समय की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर प्रकाश डालने की कोशिश करती है। CBFC की तरफ से कटौती के निर्देशों के बावजूद फिल्म का रिलीज होना अब तय माना जा रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *