नैनीताल: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस के भीतर भी हलचल बढ़ गई है। पूर्व विधायक सरिता आर्या ने टिकट नहीं मिलने की स्थिति में पार्टी छोडऩे का एलान किया है।
सोमवार को नैनीताल क्लब में पूर्व विधायक सरिता आर्य पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। घर वापसी से कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ होगी। फिलहाल शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोनों के सामने वापसी की क्या शर्ते रखी गई है यह स्पष्टï नहीं हो पाया है मगर नैनीताल सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। पार्टी का प्रतिनिधित्व कर वह चुनाव की तैयारी कर रही हैं। यदि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वह पार्टी छोड़ देंगी।