नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 सितंबर (बुधवार) को 11 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बने निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जिसके कारण उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
जहां-जहां होगी भारी बारिश:
-
भारी से बहुत भारी बारिश: उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश
-
भारी बारिश: उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार
तीन दिन मौसम रहेगा साफ:
-
19 सितंबर: असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार में भारी बारिश की संभावना
-
20 सितंबर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को छोड़कर पूरे देश में बारिश की कोई चेतावनी नहीं
-
21 सितंबर से अगले तीन दिन: देश के किसी भी हिस्से में बारिश की कोई चेतावनी नहीं
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश:
झारखंड के लातेहार और गिरिडीह में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी ओडिशा में 11 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।
सावधानी बरतने की अपील:
मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश और तेज हवाओं से सावधानी बरतने की अपील की है।
pls read_Uttarakhand: सीएम धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना व हवन