मौसम विभाग ने उत्तराखंड से मानसून विदाई की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी सीमा द्वारिका, मेहसाणा, उदयपुर, कोटा, ग्वालियर, हरदोई से होकर गुजर रही है। मानसून वापसी की शुरूआत छह सितम्बर को राजस्थान से होने लगी थी। मानसून अवधि खत्म होने के आठ से दस दिन बाद मानसून की राज्य से विदाई हुई है। राज्य में मानसून 13 जून 2021 को आया था और आठ अक्तूबर 2021 को गया।