Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने की बाबा केदारनाथ की पूजा, पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

रुद्रप्रयाग, 15 फरवरी 2023 – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कामों को समय पर पूरा करें। उन्होंने यहां के पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया।

 

Pls read:Uttarakhand: केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *