हल्द्वानी: बिन्सर वन्यजीव विहार में हुए वनाग्नि हादसे में घायल चार वनकर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दिल्ली एम्स एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस के जरिए इन्हें दिल्ली एम्स शिफ्ट किया जा रहा है।
बता दें गुरुवार को अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे। इन घायलों को एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।
घायलों वनकर्मियों का विवरण:
-
कृष्ण कुमार (21) (वन कर्मी)
-
भगत सिंह भोज (38) (वन कर्मी)
-
कैलाश भट्ट (44) (वन कर्मी)
-
कुंदन नेगी (44) (पीआरडी जवान)
घायल वनकर्मियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, और उनके इलाज के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा सके।
Pls read:Uttarakhand: देहरादून में 121 साल का गर्मी का रिकार्ड टूटा, पारा 42.4