Uttarakhand: देहरादून में 121 साल का गर्मी का रिकार्ड टूटा, पारा 42.4 – The Hill News

Uttarakhand: देहरादून में 121 साल का गर्मी का रिकार्ड टूटा, पारा 42.4

देहरादून: गर्मी का प्रकोप इस बार देहरादून में भीषण रूप से देखने को मिल रहा है। बीते गुरुवार को जून महीने में 121 साल बाद देहरादून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 4 जून 1902 को देहरादून का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो अब तक का सर्वाधिक तापमान था।

दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोका। लू चलने से लोग परेशान हैं।

मैदानी जिलों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *