Punjab: पंजाब सरकार कृषि के लिए मुहैया कराएगी 90 हज़ार नये सोलर पम्प: अमन अरोड़ा – The Hill News

Punjab: पंजाब सरकार कृषि के लिए मुहैया कराएगी 90 हज़ार नये सोलर पम्प: अमन अरोड़ा

खबरें सुने

किसानों को सोलर पंपों के लिए मिलेगी 60 प्रतिशत सब्सिडी
कृषि के लिए सोलर पंप देने की योजना को पड़ाववार लागू किया जायेगा: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री
चंडीगढ़, 12 मार्च:
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार सौर ऊर्जा के सर्वोत्तम प्रयोग को यकीनी बनाने और कृषि सैक्टर को कार्बन-रहित करने के लिए पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा राज्य के किसानों को कृषि के लिए 90,000 नये सौर ऊर्जा पंप मुहैया करवाए जाएंगे। यह जानकारी आज पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने पंजाब विधान सभा में दी। वह शुतराना से विधायक कुलवंत सिंह बाज़ीगर की तरफ से पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे।
श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पहले पड़ाव के अधीन 20,000 खेती सोलर पंप-सैट मुहैया करवाए जाएंगे और बाकी 70,000 सोलर पंप दूसरे पड़ाव में दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डार्क ज़ोन्ज़ (भूजल की किल्लत वाले क्षेत्र) में यह सोलर पंप उन किसानों को अलॉट किये जाएंगे, जो अपने खेतों में स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली का प्रयोग कर रहे हैं।
हालाँकि जिन किसानों की ज़मीन डार्क ज़ोन में नहीं आती उन पर स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की शर्त लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सोलर पंपों के लिए 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी।
हलका सन्नौर के सरकारी स्कूलों की छतों पर सोलर पैनल लगाने सम्बन्धी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की तरफ से पूछे सवाल के जवाब में श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि सन्नौर हलके के सरकारी स्कूलों में 75 किलोवाट की सामथ्र्य वाले 15 सोलर रूफटॉप पी.वी. पैनल पहले ही लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि फंडों की मंजूरी के बाद हलके के अन्य सरकारी स्कूलों की छतों पर भी सोलर पी.वी. पैनल लगा दिए जाएंगे।
सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों को सौर ऊर्जा के अधीन लाने सम्बन्धी विधायक अजीतपाल सिंह कोहली के सवाल के जवाब में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री ने बताया कि अस्पतालों और स्कूलों समेत सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थाओं में 19.784 मेगावाट की सामथ्र्य वाले 3355 रूफ़टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं। इसके अलावा 317 स्कूलों में 1.8 मेगावाट की सामथ्र्य वाले एस.पी.वी. प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रिड कनैक्टड रूफटॉप सोलर पावर प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव का जिम्मा पी.एस.पी.सी.एल. को सौंपा गया है, जिसके द्वारा राज्य में घरेलू सैक्टर में रूफटॉप सोलर प्रोग्राम लागू किया जा रहा है।

 

Pls read:Punjab: वित्तीय वर्ष 2023-24 में 71 लाख घरेलू खपतकारों को मिला ज़ीरो बिल का लाभ: हरभजन सिंह ईटीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *