Himachal: हिमाचल विस से निष्कासित हुए 6 कांग्रेस विधायक, बागी विधायक सुधीर ने उठाये सवाल – The Hill News

Himachal: हिमाचल विस से निष्कासित हुए 6 कांग्रेस विधायक, बागी विधायक सुधीर ने उठाये सवाल

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छह दलबदलू कांग्रेस विधायकों की सदस्यता रद कर दी है। अयोग्य करार होने के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री और धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने अपनी प्रतिक्रयिा दी है।

दलबदलू कांग्रेस विधायकों की सदस्यता रद करने पर सुधीर शर्मा की प्रतिक्रिया:

  • अपनी सदस्यता रद होने के बाद, सुधीर शर्मा ने कहा कि स्पीकर ने खुद डेढ़ घंटे तक सदन में उपस्थित नहीं हुए।

  • उन्होंने दावा किया कि उनकी हस्ताक्षरित उपस्थिति दर्ज की गई है और उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला।

  • शर्मा ने कहा कि उन्होंने अदालत में फैसले को चुनौती दी जाएगी।

  • उनके अनुसार, वे “डर कर राजनीति नहीं करते“ और प्रदेश के हित में सरकार का जाना तय है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की प्रतिक्रिया:

  • एंटी डिफेक्शन लॉ की याचिका पर सुनवाई के बाद, पठानिया ने कहा कि सभी बागियों को सुनवाई का मौका दिया गया।

  • उन्होंने बताया कि विरोधी वकील को सुनवाई के लिए रात नौ बजे तक का समय दिया गया था।

  • पठानिया ने कहा कि विधायकों को जारी व्हिप का उल्लंघन करने और व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में पेश न होने के कारण उन्हें सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया।

  • उन्होंने कहा कि फैसला सार्वजनिक रिकॉर्ड में उपलब्ध है।

  • पठानिया ने बताया कि दल बदल कानून को विधायकों की खरीद–फरोख्त को रोकने के लिए बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *