Kiev: रूस से युद्ध लड़ रहे यूक्रेनी सैनिक चूहों से परेशान – The Hill News

Kiev: रूस से युद्ध लड़ रहे यूक्रेनी सैनिक चूहों से परेशान

खबरें सुने

कीव। रूस के साथ युद्ध कर रहे यूक्रेन के सैनिकों इन दिनों चूहों से परेशान हैं। सैनिकों की अग्रिम पंक्तियां चूहों की समस्या से जूझ रही हैं। विषम सर्द मौसम में चूहे सैनिकों में गंभीर बीमारियों को फैलाने की वजह बन रहे हैं। यह स्थिति प्रथम विश्वयुद्ध की याद दिलाता है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान चूहों के कारण सैनिकों को अत्यधिक तनाव हुआ था। मीडिया रिपोर्ट में यूक्रेन सेना में शामिल महिला सैनिक किरा ने बताया कि आराम करने की कोशिश कर रहे सैनिकों के कपड़ों ने चूहे घुस जाते हैं और उनकी अंगुलिया काट जाते हैं।

चार सैनिकों के साथ रहने वाली किरा के डगआउट में एक हजार चूहों ने कब्जा कर लिया था। हालात यह है कि वर्तमान में एक हजार किमी अग्रिम पंक्ति चूहों का प्रजनन मैदान बन चुका है और ठंड के मौसम में गर्मी व भोजन की तलाश कर रहे सैनिकों में बीमारियां फैला रहे हैं।

यूक्रेनी और रूसी सैनिकों द्वारा इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई वीडियो में चूहों और चुहियों को बिस्तरों के नीचे, बैकपैक्स, बिजली के जेनरेटर, कोट की जेबों और तकिये के कवर से पकड़ते हुए देखा जा सकता है।

 

  1. यह पढ़ेंःAyodhya: रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी बोले-ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *