Himachal: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हिमपात, प्रदेश में कड़ाके की ठंड – The Hill News

Himachal: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हिमपात, प्रदेश में कड़ाके की ठंड

खबरें सुने

शिमला। हिमाचल में रविवार से बादल छा गए हैं, जबकि ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात शुरू हो गया है। इस कारण तापमान में औसतन दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केलंग में पारा जमाव जीरो डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका प्रभाव 30 नवंबर तक रहेगा। 27 नवंबर को वर्षा व हिमपात होने का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को किन्नौर और लाहुल-स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा व हिमपात का अनुमान है।

 

यह पढ़ेंःHimachal: सुक्खू सरकार ने कर्मचारी नेताओं की नेतागिरी पर लगाया अंकुश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *