यहां मरा मिला गुलदार, वन महकमे में हडकंप – The Hill News

यहां मरा मिला गुलदार, वन महकमे में हडकंप

जहाँ राज्य में सरकार की ओर से गुलदारों को बचाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन राज्य में लगातार मौत के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब कालाढूंगी के देचोरी रेंज में गुलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से वन विभाग मे हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि पवलगढ़ गांव में ही ग्रामीण के घर के पास गुलदार का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद वन कर्मियों की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार गुलदार कई दिनों से गांव में घूम रहा था। जिसके बाद अब गुलदार का शव मिलने से मामले में जाँच शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *