![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
उत्तराखंड की बेटी प्रियंका डंगवाल ने गोल्ड मेडल के साथ केरल आईआईटी टॉप किया है यह सम्मान उन्हें मिसाईल मैन व इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने प्रदान किया। प्रियंका मूलरूप से टिहरी के सिराई गांव की रहने वाली है, प्रियंका का परिवार वर्तमान में देहरादून में निवासरत हैं,प्रियंका ने केरल आईआईटी से बीटेक इलेक्ट्रिकल में टॉप करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है, प्रियंका अब मद्रास आईआईटी में इलेक्ट्रिकल से एमटेक कर रही हैं। प्रियंका की उपलब्धि से पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित है, प्रियंका और उसके परिजनों को जमकर बधाई भी मिल रही है।
Pls read:Uttarakhand: नैनीताल में 148 होटल झील में बहा रहे सीवरेज और दूषित पानी