पौड़ी। यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के पास हरियाणा के दो परिवार भूस्खलन होने के चलते कैंप में दब गए। एसडीआरएफ ने दो और सदस्य का शव बरामद कर लिया है। जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। पौड़ी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू चलाये हुए है। घटना रविवार रात की है। मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था। एक कैंप के अंदर हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग दब गए थे। सोमवार देर शाम मलबे से एक शव बरामद कर लिया गया था। जबकि लापता चार लोगों में से दो के शव आज बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान कमल वर्मा (36) और निशा वर्मा (37) निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि विशाल (24) पुत्र शमशेर सिंह पानीपत हरियाणा का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था। इसके अलावा कृतिका वर्मा (10) पुत्री कमल वर्मा निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
यह पढ़ेंः Uttarakhand: हेलंग में इमारत ढही, दो की मौत कई घायल