उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी है। लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा भी गहरा गया है। वहीं प्रदेश में आज भी बारिश का जारी रहने का आसार है। मौसम विभाग ने बागेश्वर व चंपावत में वर्षा का आरेंज व अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। आज बागेश्वर व चंपावत में भारी वर्षा हो सकती है जिसकों लेकर यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।