Punjab: बाढ़ के कारण लोगों के हुए नुकसान की सरकार पूरी भरपाई करेगी : अनुराग वर्मा

  • मुख्य सचिव ने समूह डी. सीज़ को गिरदावरी और मुआवज़ा के काम में और तेज़ी लाने के लिए कहा

चंडीगढ़, 2 अगस्त
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़ी है और राज्य निवासियों के नुकसान की पूरी भरपाई करने के लिए वचनबद्ध है। यह बात पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज उच्च अधिकारियों को साथ लेकर समूह डिप्टी कमीशनरों के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान कही।

मुख्य सचिव ने सभी डिप्टी कमिशनरों को हिदायत की कि मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त तक विशेष गिरदावरी के दिए आदेशों की पालना करते हुये यह काम समय पर मुकम्मल किया जाये। उन्होंने कहा कि फील्ड में गिरदावरी का काम पूरी निरपक्षता और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए और कोई भी वास्तविक पीड़ित वंचित नहीं रहना चाहिए। डिप्टी कमिशनर यह भी यकीनी बनाएं कि मुख्यमंत्री की हिदायतों अनुसार गिरदावरी का काम असली नुकसान वाली जगह पर जाकर मौके पर किया जाये। डिप्टी कमिशनर और एस. डी. एम. खुद फील्ड का दौरा करें। इसके इलावा लोगों के जान-माल के नुकसान का मुआवज़ा तुरंत दिया जाये। उन्होंने ज़िला बार डिप्टी कमिशनरों से मुआवज़े और गिरदावरी के काम की रिपोर्ट लेते हुये पैंडिंग मुआवज़े के मामलों को तुरंत निपटाने के लिए कहा।

श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई धान की फ़सल वाले किसानों को राज्य सरकार की तरफ से मुफ़्त पनीरी दी जा रही है। उन्होंने डिप्टी कमिशनरों को कहा कि जहाँ कहीं भी पनीरी की उपलब्धता में दिक्कत आती है तो तुरंत कृषि विभाग के साथ संबंध कायम किया जाये। इस सम्बन्धी सचिव कृषि अरशदीप सिंह थिंद नोडल अफ़सर हैं। उन्होंने सभी जिलों को गिरदावरी, मुआवज़े और नुकसान की प्रगति रिपोर्टें रोज़मर्रा के हैडक्वाटर पर भेजने को कहा।

मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव राजस्व के. ए. पी. सिन्हा, प्रमुख सचिव जल सप्लाई और सेनिटेशन डी. के. तिवारी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. पी. सिंह, प्रमुख सचिव जल स्रोत कृष्ण कुमार, सचिव लोक निर्माण नील कंठ अवध, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क मालविन्दर सिंह जग्गी, सचिव कृषि अरशदीप सिंह थिंद, डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा विनय बुबलानी, पी. एस. पी. सी. एल. के सी. एम. डी. इंजीनियर बलदेव सिंह सरां उपस्थित थे।

 

pls read:Punjab: राज्य निवासियों को 75 नये आम आदमी क्लीनिक जल्द समर्पित किये जाएंगे : अनुराग वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *