Dehradun : सात किलो गांजे के साथ सपेरा बस्ती के सरपंच और पत्नी गिरफ्तार – The Hill News

Dehradun : सात किलो गांजे के साथ सपेरा बस्ती के सरपंच और पत्नी गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर क्षेत्र की सपेरा बस्ती का सरपंच अपनी पत्नी के साथ नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। दोनों के पास से सात किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि काफी समय से गांजा तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। क्षेत्र के बहुत से लोग गांजा का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन, पुलिस के पास कोई सटीक सूचना नहीं थी कि कहां से गांजा आ रहा है। बीते दिनों पुलिस ने एक युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पता चला कि सपेरा बस्ती के लोग नशा तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। इस बुधवार को पुलिस टीम ने बस्ती में छापा मारा।

वहां कई लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि यहां का सरपंच विजय नाथ गांजा बेचता है। इस काम में उसकी पत्नी विनीता नाथ भी संलिप्त है। ऐसे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके घर से सात किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। विजय नाथ पिकअप चलाता है। उसके चार बच्चे हैं। यह गांजा वह छोटी-छोटी मात्रा में लोगों को बेचता था। इससे उसे बहुत मुनाफा होता था। आरोपी गांजा कहां से लाता था, यह जानकारी जुटाई जा रही है।

यहपढ़ेंःधामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना मंजूर, कई और प्रस्तावों पर लगी मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *