uttarpradesh : यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड बढ़त, सपा का सूपड़ा साफ

उत्तर प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना में भाजपा बढ़त में है। 17 नगर निगमों में से भाजपा 16 पर आगे है जबकि एक पर बसपा का प्रत्याशी आगे चल रहा है। सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। नगर पालिका सदस्य व नगर निगमों के पार्षदों के परिणाम भी दस बजे से आने लगेंगे। अध्यक्ष व मेयर पद के परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद से आने की उम्मीद है। मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया है। आगरा की नगर पंचायत दयालबाग व गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा के अध्यक्ष और 160 पार्षद व सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ऐसे में 17 नगर निगमों के मेयर, 199 नगर पालिका व 542 नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही 13,764 वार्डों के लिए पार्षद व सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा होगी।

यह पढ़ेंःkarnataka : कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत के करीब, भाजपा की हो सकती है करारी हार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *