himachal : जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार- सीएम सुक्खू

खबरें सुने

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट में किसी भी वक्त विस्तार हो सकता है।  नए बना जाने वाले मंत्रियों के नामों को लेकर सीएम ने कहा कि जब चिट्ठी आएगी, तभी वह बता पाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से हुई भेंट पर सुक्खू ने कहा कि वह पार्टी प्रभारी हैं। उनसे मिलनए ना-जुलना चला रहता है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आगे क्या करना है, जो वादे पूरे करने हैं, उन पर उनसे चर्चा हुई। कर्नाटक में चुनाव प्रचार और उसके बाद दिल्ली में तीन दिन रुकने के बाद सीएम सुक्खू वीरवार को शिमला पहुंच गए। उन्होंने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि कर्नाटक में जहां वह थे, वहां लोगों का मन कांग्रेस के पक्ष में था। मतदान वाले दिन भी लोगों में उत्साह दिखा। अब परिणाम का इंतजार है।

हाल ही में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से डाली एक चर्चित फेसबुक पोस्ट पर सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट नहीं पढ़ी है। अभी कोई ऐसी बात नहीं है, जिस पर कुछ चर्चा हो। इन बातों को राजनीतिक रंग देना सही नहीं है। मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) के इस्तीफा देने की अटकलों को सीएम सुक्खू ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है।

यह पढ़ेंःपहली जून से हिमाचल की 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 15 सौ रु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *