आईपीएल 2023 में गुरुवार रात को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में 13 छक्के और पांच चौके की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली। इस पारी के जरिये यशस्वी ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम था। इन दोनों ने 14-14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्द्धशतक युवराज सिंह ने बनाया है। उन्होंने 12 गेंदों में पचास मारा था।
यह पढ़ेंःDehradun : अब दिल्ली के लिए देहरादून से सुबह चार बजे से वोल्वो सेवा