शिमला। मां के निधन के बाद अपने पति के साथ ब्रिटिश नागरिक स्टेला सोमवार को नगर निगम शिमला के दफ्तर पहुंचीं। स्टेला अपनी मां के जन्म का रिकॉर्ड लेने शिमला आई हैं। रिकार्ड को देखकर वह भावुक हो गईं।
स्टेला ने बताया कि उनकी मां डायना एलेग्जेंडर का 16 सितंबर, 1938 को शिमला के जंगल हाउस में जन्म हुआ था। निगम कर्मचारियों ने तुरंत पुराना रिकॉर्ड चेक किया, जिसमें महिला की जानकारी मिल गई। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने इसका जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर ब्रिटिश दंपती को दे दिया। अपनी मां का जन्म प्रमाण पत्र पाकर स्टेला भावुक हो गईं। निगम कर्मचारियों को बताया कि मां का निधन हो चुका है। कहा कि शिमला घूमने के साथ अब वह यहां से अपनी मां की यादें भी लेकर जा रही हैं। नगर निगम में 1870 से लेकर 2015 तक शिमला में पैदा हुए हर व्यक्ति का रिकॉर्ड दर्ज है।
यह पढ़ेंःhimachal : संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का सुक्खू सरकार को नोटिस