पहाड़ों में बर्फवारी तो मैदानों में बारिश ने बढ़ाई ठंड. चार दिन तक मौसम रहेगा खराब – The Hill News

पहाड़ों में बर्फवारी तो मैदानों में बारिश ने बढ़ाई ठंड. चार दिन तक मौसम रहेगा खराब

देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी से समूचा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। देहरादून में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश से हाड़ कंपाने वाली ठंड रही है। वहीं जोशीमठ में दिक्कतें बढ़ गईं हैं। बादलों के डेरे के बीच चोटियों पर हिमपात का क्रम फिर शुरू हो गया है। चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। जबकि, निचले इलाकों में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। बदले मौसम से तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। चोटियों पर कहीं-कहीं भारी हिमपात हो सकता है। जबकि, मैदानों में वर्षा के भी आसार हैं। इस बीच कड़ाके की ठंड में इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः#joshimath : जोशीमठ के लिए केंद्र से एक हजार करोड़ से अधिक के राहत पैकेज की उम्मीद

बर्फबारी का ताजा अपडेट:

  • मसूरी और धनोल्‍टी में इस सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है।
  • मसूरी में देर रात बारिश भी हुई। जिसके बाद चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ।
  • समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागतिब्बा में भी हिमपात हुआ है।
  • चमोली जिले में बर्फबारी हुई। यहां औली, जोशीमठ, बदरीनाथ, हेमकुंड, सहित नीती माणा घाटी में बर्फबारी हुई है।
  • केदारनाथ में चौथे दिन शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई है।
  • रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है।
  • चकराता में भी बर्फबारी हो रही है।
  • उत्तरकाशी में गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है।
  • उत्तरकाशी जनपद के 50 से अधिक गांव बर्फ की चादर से ढक गए हैं। अधिकांश गांवों का संपर्क भी कट गया है।
  • गंगोत्री हाईवे गंगनानी से आगे गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण बाधित है। हाईवे राडी टॉप और राना चट्टी से लेकर जानकीचट्टी तक अवरुद्ध है।
  • उत्तरकाशी श्रीनगर केदारनाथ को जोड़ने वाला मोटर मार्ग भी चौरंगी के पास बर्फबारी के कारण बंद हो गया है।
  • मसूरी के दुधली भद्रज, विंसेंट हिल, गन हिल, वेवरली हिल, मॉल रोड पर भी हिमपात हुआ। गन हिल और मॉल रोड पर गिरी बर्फ पिघल गई।
  • बीती रात को देहरादून जिले के जौनसार बावर के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी होने से यातायात संचालन ठप हो गया।
  • लोखंडी समेत आसपास क्षेत्र में मौसम का दूसरा हिमपात होने से मसूरी-चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। हाईवे पर चकराता से आगे धारनाधार-जाड़ी, लोखंडी-कोटी कनासर के बीच 15 किलोमीटर हिस्से में सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *