
काशीपुर राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमंझरा में राखी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 300 छात्राओं को गोबर से निर्मित राखियों का वितरण किया गया। ईको फ्रेंडली राखियां बनाने वाले नीरज ने कहा कि ये राखियां पर्यावरण के लिहाज से बेहद अनुकूल हैं। वहीं नीरज चौधरी ने कहा कि ये देसी गाय के गोबर से बनी राखियां हैं। ये राखियां पर्यावरण के लिहाज से बेहद अनुकूल हैं। कॉलेज के प्राचार्य राजीव लोचन सिंह ने बताया कि नीरज चौधरी ने इससे पहले विद्यालय को गोबर से बनी नेम प्लेट भी दी है।