weather update: 10 अक्टूबर को उत्तराखंड से विदा होगा मानसून, इससे पहले दो दिन बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड से 10 अक्तूबर तक मानसून की विदाई हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून की विदाई से पहले पांच और छह अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होने की उम्मीद सितंबर में अत्यधिक वर्षा के बाद अक्टूबर की शुरुआत में वर्षा से कुछ राहत है। हालांकि, अभी मानसून उत्तराखंड से विदा नहीं हुआ है। फिलहाल पंजाब, चंड़ीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से मानसून विदा हो चुका है। जबकि, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के भी कई क्षेत्रों से मानसून लौट चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *