uttarakhand news: भाजपा ने भर्ती घोटालों पर अपने नेताओं को बयान नहीं देने के दिये निर्देश

प्रदेश भर में विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर चल रही बयानबाजी पर लगाम कसने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन ने बयानबाजी पर विराम लगाते हुए पार्टी नेताओं को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। विधायकों को घोटाले से संबंधित विषय पर बयानबाजी न करने की हिदायत दी गई है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि दिशा निर्देश के अनुरूप जिन प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट को इस विषय पर बोलने के लिए अधिकृत किया गया है वह भी पार्टी लाइन के अनुरूप ही अपना बयान देंगे और इसके हिसाब अन्य संगठन के कार्यों के लिए पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज चौहान ने कहा कि अध्यक्ष के तरफ से जारी दिशा निर्देश के अनुरूप सभी प्रदेश पदाधिकारियों विधायकों और मीडिया प्रवक्ताओं को यह दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि पार्टी लाइन के अनुरूप ही उनके द्वारा मीडिया में अपना वक्तव्य दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *