breaking news: प्रदेश में आपदा से चार मौतें, 13 लापता और 12 घायल, देहरादून और टिहरी में सर्वाधिक नुकसान

भारी बारिश और भूस्खलन ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई हिस्सों में  कहर बरपाया है। प्रदेश में अभी तक चार मौत हो चुकी है, जबकि 13 लापता और 12 घायल है। टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र में पलक झपकते ही एक घर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग दबे। जबिक दो शव निकाल लिए गए हैं। वहीं देहरादून में दो पुल बहे और कई घरों को भारी नुकसान हुआ है।

भारी वर्षा से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मालदेवता सरखेत , तिमली, मानसिंहवाला, भेंस बाड़ा, सेरकी, चमरोली आदि स्थानों पर नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका प्रात: से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों का संपादन कर रहीं है।

धनोल्टी एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि मामले में पूरी नजर बनाई हुई है। वहीं राज्य में जगह-जगह से सामने आ रही आपदा की तस्वीरों के बाद सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है। उत्तराखण्ड राज्य में कल से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में तबाही का मंजर है। कहीं मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तो कहीं उफनती नदी नालों में लोग फंस गए है। रातभर से SDRF टीम यद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य मे पूर्ण ततपरता से कार्य कर रही है।
धनौल्टी में भूस्खलन से हुई दो मौत
राजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्व0 गुलाब सिंह। शव बरामद।
– सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह। शव बरामद।
धनौल्टी में घायलों का रेस्क्यू जारी
कमांद सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 प्रेम सिंह।
मगन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व0 प्रेम सिंह।
रुकमणी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी कमांद सिंह।
सचिन उम्र 15 वर्ष पुत्र कमांद सिंह।
बीना उम्र 17 वर्ष पुत्री कमांद सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *