उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने कई राज्यों में वांछित 25 हजार के ईनामी बदमाश शाहरूख को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कई राज्यों की पुलिस काफी लंबे समय से शाहरूख को ढूंढ रही थी। एसटीएफ ने इसे राजस्थान के टोंक से गिरप्तार किया है।
मुरादाबाद का रहने वाला शाहरूख कई डकैती और लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उत्तर प्रदेश में इसने कई वारदातें की है। वर्ष 2018 में हरिद्वार के कनखल और कलियर में अपने गिरोह के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।