uttarakhand news: नौ दिन की देरी के बाद उत्तराखंड में मानसून की दस्तक – The Hill News

uttarakhand news: नौ दिन की देरी के बाद उत्तराखंड में मानसून की दस्तक

उत्तराखंड में मानसून ने नौ दिन के देरी के बाद दस्तक दे दी है। राजधानी सहित पहाड़ के कुछ जिलों में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य में मानसून के दस्तक देने के साथ ही प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी वर्षा की संभावना जताई थी। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी बारिश हो रही है। जबकि कुछ जगहों पर बारिश का मौसम बना हुआ है।

इस साल मानसून के केरल में जल्द दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई थी। कुछ राज्यों में मानसून पहुंच भी गया, लेकिन बीच में मानसून के कमजोर पड़ने से अब मानसून नौ दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *