देहरादून। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उनकी जगह अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव बनाया जाना तय है। संधु को केंद्र में प्रधानमंत्री कार्यालय या रक्षा सचिव के पद पर मोदी सरकार तैनात कर सकतीहै।
1988 बैच की राधा रतूड़ी वर्तमान में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, गृह सहित कई अन्य महकमों की जिम्मेदारी देख रही हैं। 57 वर्ष की राधा के पास बतौर मुख्य सचिव काम करने के लिए पर्याप्त वक्त रहेगा। उनका Retirement 6 मार्च 2024 को है। वहीं सुखबीर 6 जुलाई 2023 को Retire होंगे। वह रक्षा सचिव बनाए जाते हैं, जिसकी उम्मीद अधिक जतलाई जा रही है तो उनको सेवा विस्तार मिल जाएगा।