uttarakhand breaking: आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तराखंड के आईएएस के खिलाफ केस दर्ज – The Hill News

uttarakhand breaking: आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तराखंड के आईएएस के खिलाफ केस दर्ज

उत्तराखंड शासन के निर्देश पर आईएएस राम विलास यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच विजिलेंस कर रही है।एलडीए के पूर्व सचिव व वर्तमान में उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव आईएएस राम विलास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ उत्तराखंड शासन के निर्देश पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ने की है। आईएएस राम विलास के खिलाफ उत्तर प्रदेश शासन ने ही जांच कराने के लिए जरूरी दस्तावेज भेजे थे।उत्तर प्रदेश में तैनात रहे आईएएस अधिकारी राम विलास यादव पूर्व सपा की सरकार के काफी करीबी थे। सरकार बदलते ही उन्होंने अपनी तैनाती उत्तराखंड करा ली। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार को उनकी अनियमितताओं के बारे में जानकारी मिल गई, जिसके बाद उत्तर प्रदेश शासन ने ही उत्तराखंड में आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच कराने के लिए कहा। इस संबंध में उन्होंने पर्याप्त दस्तावेज भी उत्तराखंड सरकार को भेजे। जांच पूरी होने पर अनियमितताएं और आय से अधिक संपत्ति का मामला सही पाया गया। जिस पर विजिलेंस ने जांच शुरू की तो यादव ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने शासन से भी कहा कि विजिलेंस उनका पक्ष नहीं सुन रही हैइस पर विजिलेंस ने भी उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया। लेकिन, यादव विजिलेंस में उपस्थित नहीं हुए। विजिलेंस के देहरादून सेक्टर के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक उन्हें बार-बार मौका दिया गया, मगर उन्होंने सहयोग नहीं किया। इस पर शासन ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की थी। इस पर पिछले दिनों यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मुकदमा देहरादून सेक्टर में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *