किच्छा: ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में प्रेम प्रसंग के चलते एक पति ने अपनी पत्नि का गला रेत दिया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ के बाद हत्याकांड से पर्दा उठाया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अबरार की नेहा से शादी 19 दिसंबर, 2021 को हुई थी। शादी के बाद से दोनों में अनबन के चलते नेहा ज्यादातर समय ससुराल में ही रही।
23 मई को अबरार पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी सिरोली कला ने अपनी पत्नी नेहा बी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। अबरार ने नेहा की मौत को आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया था। पुलिस ने मृतक नेहा बी के पिता ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पिता नबी अहमद की तहरीर पर अबरार अहमद के साथ ही उसके पिता मोहम्मद अहमद, मां गुड़िया, ताऊ मौलाना शफीक, अजाउल, एहसान के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।