uttarakhand breaking: कर्नल कोठियाल हुए भाजपा में शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा रहे सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने आज भाजपा मुख्यालय में अपने करीब चार सौ समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

विधानसभा चुनाव में आप के बहुत बुरे प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी ने 29 अप्रैल को दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। जिसके करीब एक महीने बाद यानी 18 मई को कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े जोर शोर के साथ कर्नल कोठियाल को ‘भोले के फौजी’ के रूप में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *