भाजपा ने राज्यसभा के सदस्य के चुनाव के लिए दस सदस्यीयों का पैनल बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समेत दस नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार सबसे चौंकाने वाला नाम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उत्तराखंड से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं।