sports: भारतीय ग्रेंडमास्टर प्रज्ञानंद ने दूसरी बार विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया – The Hill News

sports: भारतीय ग्रेंडमास्टर प्रज्ञानंद ने दूसरी बार विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया

भारतीय ग्रांडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशप्रभु ने 2022 में विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन पर दूसरी जीत दर्ज कर अपना सिक्का साबित किया है। चेजबल मास्टर्स के पांचवें दौर में नार्वे के कार्लसन ने बड़ी गलती की और इसका फायदा उठाते हुए प्रज्ञानानंद ने उन्हें पटखनी दे दी। इस जीत के साथ ही ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद के नॉक आउट में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। तीन महीने में यह दूसरा मौका है, जब प्रज्ञानानंद ने कार्लसन को मात दी है। इससे पहले फरवरी के महीने में उन्होंने एयरथिंग्स मास्टर्स में विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया था। यह उनकी कार्लसन पर पहली जीत थी। अब तीन महीने बाद उन्होंने फिर से इतिहास दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *