धर्मशाला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को प्रदेश में किस तरह से लागू किया जा सकता है, इसे लेकर सरकार गंभीर है। एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैसे इसे हम कानून के दायरे में ला सकते हैं, यह सब कुछ देखा जा रहा है। जब यह दौर पूरा होगा तो सरकार आगे बढ़कर इस पर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा इसमें बुरा कुछ नहीं है। कांगड़ा जिले के शाहपुर में विधानसभा क्षेत्र के तहत शाहपुर मैदान में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं के लिए एक सम्मान विषय है। सरकार इस दिशा में सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।