मृत महिला अपने जीवित होने का प्रमाणपत्र लेकर पहुंची डीएम के पास – The Hill News

मृत महिला अपने जीवित होने का प्रमाणपत्र लेकर पहुंची डीएम के पास

हल्द्वानी के गोरापड़ाव की रहने वाली एक वृद्ध विधवा महिला ने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने रिश्तेदारों पर उसे मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को एक शिकायती पत्र सौंपा है। वहीं, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी, साथ ही जीवित महिला को मृत दर्शाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *