मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन की ऐसे की शुरुआत

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। सीएम धामी ने अपने 46वें जन्मदिन की शुरुआत टपकेश्वर महादेव मंदिर से की उन्होंने टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं, भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए। इसके बाद सीएम ने दृष्टिहीन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था और 10 कंप्यूटर दिए जाने की घोषणा भी करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *