मुख्यमंत्री धामी ने करोड़ों के निर्माण कार्य़ किये स्वीकृत – The Hill News

मुख्यमंत्री धामी ने करोड़ों के निर्माण कार्य़ किये स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के अन्तर्गत साकिनखेत से ग्राम धौड़ा तक मोटर मार्ग का नव-निर्माण के लिए रुपए 75.42 लाख की वित्तीय स्वीकृति, विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत वार्ड नं-8 के आंतरिक क्षतिग्रस्त मार्गों पर एसडीबीसी /इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा मार्ग के निर्माण हेतु रुपए 117.02 लाख, विधानसभा क्षेत्र किच्छा अन्तर्गत किच्छा-हल्द्वानी मार्ग से शान्तिपुरी नं-4 मार्ग का चौड़ीकरण हेतु 879.97 लाख रुपए वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री  धामी ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत विभिन्न दो निर्माण कार्यों हेतु रुपए 90.10 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *