uttarakhand: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर हिंदुओं की आस्था का है प्रतीक – The Hill News

uttarakhand: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर हिंदुओं की आस्था का है प्रतीक

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के साथ लोकपाल सरोवर अथवा हेमकुंड (बर्फ का तालाब) है । 15000 फुट की ऊंचाई पर स्थित लोकपाल सरोवर जहां के बारे में कहा जाता है कि पांडु ने यही बैठकर तपस्या की थी । कहा जाता है कि शेषनाग ने इस सरोवर में तपस्या की थी एवं दशरथ पुत्र लक्ष्मण के रूप में बाद में जन्म लिया था ।

सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के साथ ही श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलते हैं। हिंदुओं की आस्था का यह बड़ा प्रतीक है, जहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *