weather update: उत्तर भारत में आज तेज हवाओं के साथ गिर सकती हैं बारिश की छींटे, मिलेगी पारे से राहत

नई दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी की तपिश से आज थोड़ी राहत मिल सकती है। उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में पारा काफी अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम बदल जाएगा। उत्तराखंड समेत सभी उत्तर भारतीय राज्यों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर आदि में हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में हो रही बारिश के चलते उत्तर प्रदेश में भी तापमान में दो से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही थी। इसकी वजह से लू से भी राहत मिल रही थी, दिन भर छाए बादलों की वजह से मौसम कुछ सुहाना था। दो दिन बाद यानी 15 तारीख से तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसके साथ ही लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश व गरज के साथ बौछार भी पड़ सकती है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली एनसीआर में आंशिक तौर पर छाए रहेंगे बादल। 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *