uttarakhand news: यमुनोत्री हाईवे पर आज से पांच घंटे बंद रहेगी आवाजाही

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर किसाला खेनडा गांव के समीप सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक आवाजाही बंद रहेगी। यहां हाईवे चौड़ीकरण कार्य के तहत चट्टान कटिंग का कार्य किया जा रहा है। दोपहर तीन बजे के बाद यहां आवाजाही शुरू होगी। यह प्रक्रिया 12 अप्रैल तक लागू रहेगी।यात्रा सीजन को देखते हुए प्रशासन हाईवे चौड़ीकरण कार्य को तेजी से कर रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा शुरू होने से पूर्व चौड़ीकरण के लिए कटिंग का कार्य पूरा कर लिया जाए। यमुनोत्री हाईवे पर पोल गांव से पालीगाड़ तक ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण कार्य के तहत किसाला खनेड़ा गांव के समीप पहाड़ी कटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने व कार्य में तेजी के लिए प्रशासन ने यहां हाईवे पर 12 अप्रैल तक पांच घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक) यातायात पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। एंबुलेंस व आवश्यक सेवाओं पर यह प्रतिबंध नहीं रहेगा। अपरिहार्य कारणों में वाहन को आवाजाही की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *