कीव (एएफपी)। यूक्रेन में रूस के किए जा रहे हमलों के निशान मारियुपोल शहर है। रूस की सेना ने शहर पर ताबड़तोड़ हमले किये हैं। यूक्रेन सरकार के अनुसार, अकेले मारियुपोल में ही रूसी हमलों की वजह से पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
यूक्रेन के दक्षिण पूर्व शहर मारियुपोल के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार रूस की ओर से किए जा रहे हवाई हमलों में 210 बच्चों समेत करीब 5,000 लोग मारे जा चुके हैं। यूक्रेन की स्थानीय मीडिया कीव इंडिपेंडेंट ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि ‘मारियूपोल के स्थानीय प्रशासन से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक रूसी बमबारी व हवाई हमलों में करीब 5000 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 210 बच्चे भी हैं। इस शहर में 1 मार्च से ही गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं।